लखनऊ : महिला डॉक्टर से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । इंदिरानगर कोतवाली क्षेत्र स्थित धवन क्लीनिक की संचालिका व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी से फोन पर धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ. पल्लवी ने कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इंदिरा नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। मामले की जानकारी …

लखनऊ । इंदिरानगर कोतवाली क्षेत्र स्थित धवन क्लीनिक की संचालिका व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी से फोन पर धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ. पल्लवी ने कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इंदिरा नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

मामले की जानकारी देते हुए इंदिरा नगर कोतवाली प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि गत 08 जून को उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 11 जून को उसी नंबर से मैसेज आया, जिसमें 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी गई थी। मैसेज देखकर वे डर गईं और प्राथमिकी दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार ने बताया कि संभवत: जस्ट डायल से नंबर निकाल कर किसी ने रंगदारी की मांग की है, क्योंकि पीड़िता ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। फिलहाल पीड़िता के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी के नंबर की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: रंगदारी न मिलने पर आरोपियों ने युवक को जिंदा जलाया, पुलिस ने कहा- खुद ही लगाई आग

संबंधित समाचार