IPL Media Rights : कौन मारेगा बाजी? 40 हजार करोड़ के पार पहुंची मीडिया राइट्स की बोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच सीजन (2023 से 2027) के मीडिया राइट्स की नीलामी रविवार 11 बजे शुरू हुई। पहली बार मीडिया राइट्स के लिए कंपनियां ई ऑक्शन के जरिए बोली लगा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी और डिजिटल राइट्स के लिए वायकॉम 18, स्टार और …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच सीजन (2023 से 2027) के मीडिया राइट्स की नीलामी रविवार 11 बजे शुरू हुई। पहली बार मीडिया राइट्स के लिए कंपनियां ई ऑक्शन के जरिए बोली लगा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी और डिजिटल राइट्स के लिए वायकॉम 18, स्टार और सोनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। पहले दिन टीवी राइट्स प्रति मैच 54 करोड़ रुपए तक गए हैं। वहीं, डिजिटल राइट्स प्रति मैच 50 करोड़ रुपए तक गए हैं।

ये कंपनियां मीडिया राइट्स ऑक्शन में शामिल
बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल मीडिया राइट्स का बेस प्राइस 32 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा का रखा है। जिसके लिए एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कई कंपनियां आमने-सामने हैं। मुंबई में 12 जून को जो ऑक्शन चल रहा है, उसमें रिलायंस की वायकॉम-18, ज़ी, सोनी, स्टार-डिज्नी शामिल हैं। पहले जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन भी इस दौड़ में शामिल थी लेकिन दो दिन पहले कंपनी ने अपना नाम वापस ले लिया।

चार अलग-अलग पैकेज के लिए बोली

  • पहले पैकेज में भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी राइट्स शामिल हैं। यानी जो कंपनी इसे हासिल करती है वह भारत सहित दक्षिण एशिया के देशों में लीग का टीवी पर प्रसारण करेगी। इस पैकेज में एक मैच का बेस प्राइस 49 करोड़ रुपए है।
  • दूसरा पैकेज भारतीय उपमहाद्वीप में डिजिटल राइट्स का है। इसे हासिल करने वाली कंपनी दक्षिण एशिया में लीग का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण करेगी। एक मैच का बेस प्राइस 33 करोड़ रुपए है।
  • तीसरे पैकेज में 18 चुनिंदा मैचों के डिजिटल राइट्स शामिल किए गए हैं। इनमें सीजन का पहला मैच, वीकएंड पर होने वाले हर डबल हेडर में शाम वाला मैच और चार प्लेऑफ मुकाबलों को रखा गया है। एक मैच का बेस प्राइस 11 करोड़ रुपए है।
  • चौथे पैकेज में भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार शामिल हैं। एक मैच का बेस प्राइस तीन करोड़ रुपए है।

2017 में स्टार इंडिया ने खरीदे थे राइट्स
स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16, 347 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए थे। उसने सोनी पिक्चर्स को हराया था। इस सौदे के बाद आईपीएल मैच की लागत लगभग 55 करोड़ रुपये हो गई थी। 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे। तीन साल की अवधि के लिए आईपीएल के वैश्विक डिजिटल अधिकार 2015 में नोवी डिजिटल को 302.2 करोड़ में दिए गए थे।

ये भी पढ़ें : डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस को लगा बड़ा झटका, सुपरस्टार रेसलर पेज ने लिया संन्यास

 

संबंधित समाचार