अयोध्या: SBI की साहबगंज शाखा में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की साहबगंज ब्रांच में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट  की वजह से लगी …

अयोध्या। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की साहबगंज ब्रांच में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट  की वजह से लगी होगी।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की साहबगंज ब्रांच का है। बैंक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बैंक से उठते धुएं को देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। बैंक शटर का ताला तोड़कर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि बैंक के लॉकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सूचना पर आईजी केपी सिंह , एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी विजय पाल सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय, साहबगंज चौकी प्रभारी व चीता मोबाइल के अलावा बैंक के शाखा प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंचे।

नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है। बैंक अधिकारियों के आने के बाद आग लगने के सही कारणों और नुकसान का अनुमान लगाया जा सकता है।

पढ़ें- अमेरिका : फ्लैगस्टाफ के जंगल में लगी आग, क्षेत्र से निकाले गए स्थानीय लोग

संबंधित समाचार