रायबरेली: नहर में डूबने से युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इसरार (25 वर्ष )क्षेत्र के दीनगंज गंग नहर के पास किसी काम से जा रहा था। बताया जाता है कि युवक के मिर्गी आई और मिर्गी आने के दौरान वह नहर में गिर गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे …
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इसरार (25 वर्ष )क्षेत्र के दीनगंज गंग नहर के पास किसी काम से जा रहा था।
बताया जाता है कि युवक के मिर्गी आई और मिर्गी आने के दौरान वह नहर में गिर गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की खबर परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
पढ़ें- रायबरेली: गंगा स्नान करते समय डूबे युवक और युवती, तलाश जारी
