Covid Cases in China: चीन में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, सामने आए 69 नए मामले
बीजिंग। चीन में रविवार को स्थानीय रूप से संचारित कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नये मामले दर्ज हुए हैं। इनमें बीजिंग से 29, चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र से 27 और शंघाई से 11 नये मामले सामने आये हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा …
बीजिंग। चीन में रविवार को स्थानीय रूप से संचारित कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नये मामले दर्ज हुए हैं। इनमें बीजिंग से 29, चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र से 27 और शंघाई से 11 नये मामले सामने आये हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार को शहर में सामने आए 61 नए संक्रमित मामलों में से सभी या तो बार गए थे या इससे जुड़े हुए थे। बीजिंग नगरपालिका सरकार के प्रवक्ता जू हेजियान ने मीडिया को बताया कि ‘हेवन सुपरमार्केट बार’ से संबंधित मामलों का हालिया प्रकोप काफी विस्फोटक है और इससे संक्रमण और तेजी से फैला है।
चीन में कोविड-19 संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम बताया जाता है। बावजूद इसके चीन में जीरो कोविड पॉलिसी लागू है और इसके तहत कोरोना को लेकर काफी सख्ती है। चीन की सरकार का मानना है कि जीरो कोविड पॉलिसी के तहत कठोर नियम देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा को लेकर लागू की गई है।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका: जांच समिति ने कहा, ट्रंप पर आरोप लगाने के लिए है पर्याप्त सबूत
