पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़िता के बयान का वीडियो वायरल
पीलीभीत, अमृत विचार। महिला अपराध को लेकर संजीदगी के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। चाय में नशा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में महिला दरोगा की ओर से लिए गए दुष्कर्म पीड़िता के बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसका जब पता चला तो पीड़िता के होश …
पीलीभीत, अमृत विचार। महिला अपराध को लेकर संजीदगी के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। चाय में नशा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में महिला दरोगा की ओर से लिए गए दुष्कर्म पीड़िता के बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसका जब पता चला तो पीड़िता के होश उड़ गए। अब पुलिस ने पीड़िता की ओर से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।
अमरिया क्षेत्र की एक महिला की ओर से बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला चौक स्थित सिटी वीडियो नामक दुकान के संचालक सुहेल अशरफ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह फोटो फ्रेम कराने के लिए आरोपी की दुकान पर गई थी।
इसी बीच आरोपी ने उसका नंबर ले लिया था। फोटो फ्रेम दिखाने के बहाने उससे करीबी बढ़ाने लगा। बहाना बनाकर कॉल करता रहा। एक दिन बहाने से बुलाकर फोटो ग्राफर ने चाय में नशा देकर बेसुध कर दिया और फिर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर रही है। इसी दौरान पीड़िता के महिला दरोगा द्वारा लिए गए बयान की वीडियो वायरल कर दी गई है। जिससे खलबली मच गई है।
पीड़िता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि महिला दरोगा की ओर से उसका बयान लिया गया था। जिसकी वीडियो बनाई गई थी, वह वीडियो किसी ने वायरल कर दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी— हरीश वर्धन सिंह, कोतवाल।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर टाला, एसपी ने लिखाई रिपोर्ट
