अमरोहा: फाटक के नीचे दबकर महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने पति के साथ खेत पर सिंचाई करने गई महिला की ट्यूबवेल की कोठरी के फाटक को उठाकर ट्यूबवेल स्टार्ट करने के दौरान फाटक गिरने से महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्यवाही के शव का …

अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने पति के साथ खेत पर सिंचाई करने गई महिला की ट्यूबवेल की कोठरी के फाटक को उठाकर ट्यूबवेल स्टार्ट करने के दौरान फाटक गिरने से महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी हरिश्चंद्र अपनी 30 वर्षीय पत्नी गुड्डी के साथ सोमवार की सुबह अपनी फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया हुआ था। इस दौरान वह पाइप लाइन बिछाने लगा और अपनी पत्नी को ट्यूबवेल स्टार्ट करने के लिए भेज दिया। जैसे ही उसकी पत्नी ने ट्यूबवेल की कोठरी के फाटक को ऊपर उठाया, और स्टार्टर का बटन दबाने लगी। अचानक फाटक उसके ऊपर गिर गया। यह देख हरिश्चंद्र उस ओर दौड़ा लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वही,मौके पर मौजूद गांव के संभ्रांत लोगों ने मायके वालों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामलें में एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है,अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: 5 लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य, 14 जून से 20 जून तक मनाया जाएगा अमृत योग सप्ताह

संबंधित समाचार