अमरोहा: संभव पोर्टल पर आई शिकायतों का ईओ ने किया निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका में संभव पोर्टल के जरिए ईओ डॉ ब्रजेश सिंह ने शिकायतों का निस्तारण किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि संभव पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही है और उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। कहा कि सोमवार को जनसुनवाई के तहत पालिका में आयी शिकायतों का निस्तारण किया गया। …

अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका में संभव पोर्टल के जरिए ईओ डॉ ब्रजेश सिंह ने शिकायतों का निस्तारण किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि संभव पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही है और उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। कहा कि सोमवार को जनसुनवाई के तहत पालिका में आयी शिकायतों का निस्तारण किया गया।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि शासन की बेहद ही खास प्राथमिकता पर संभव पोर्टल बनाया गया। जिसका शुभारंभ अमरोहा जनपद के जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी ने किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री दोनों की ही प्राथमिकता यह संभव पोर्टल शामिल है जिसके माध्यम से नगरीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान 3 दिन के अंदर होता है। उन्होंने कहा कि अमरोहा में लगातार संभव पोर्टल पर शिकायतें आ रही हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: फाटक के नीचे दबकर महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

संबंधित समाचार