अयोध्या: डिप्लोमा इंजीनियर्स ने जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अपनी लम्बित मांगों और शासन के कई फैसलों को लेकर सोमवार को यहां प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने धरना दे ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि 5 सूत्रीय मांगों पर प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता कर समस्याओं का निस्तारित किये जाने के लिए 12 जून तक का समय दिया गया था, …

अयोध्या। अपनी लम्बित मांगों और शासन के कई फैसलों को लेकर सोमवार को यहां प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने धरना दे ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि 5 सूत्रीय मांगों पर प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता कर समस्याओं का निस्तारित किये जाने के लिए 12 जून तक का समय दिया गया था, लेकिन कोई वार्ता नहीं की गई।

संघ ने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा सैकड़ों शासनादेश के माध्यम से कार्मिक के साथ वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश विभागाध्यक्ष को निर्गत किये गये हैं, लेकिन अभी तक कोई वार्ता नहीं की गई, जिससे रोष व्याप्त है। यहां धरने की अध्यक्षता गिरिजेश कुमार ने की। संचालन सच्चिदानन्द द्वारा किया गया। सभा को रामअनुज मौर्या क्षेत्रीय महामंत्री, मनोज कुमार वर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अजय कुमार शुक्ला जनपद सचिव, कृष्ण गोपाल चन्द्र, हरिप्रकाश पंकज कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

संघ ने बताया कि 16 जून तक का फिर समय दिया गया है। यदि निराकरण नहीं होता तो 17 को सभी मंडल मुख्यालयों पर धरना किया जायेगा। 21 जून तक वार्ता कर समस्याओं का समाधान न किये जाने पर 22 को प्रदेश मुख्यालय पर धरना होगा। इसके बाद भी नहीं सुनवाई हुई तो 24 को कार्यबहिष्कार और हड़ताल व जेल भरो आन्दोलन जैसे आन्दोलन की घोषणा की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अपनी मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की दी चेतावनी

 

संबंधित समाचार