Khelo India: मुक्केबाजों के स्वर्णिम प्रदर्शन से हरियाणा बना चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंचकूला। हरियाणा के मुक्केबाज़ों ने सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए अपने राज्य को प्रतियोगिता का खिताब जिताया। मेज़बान राज्य हरियाणा और गत वर्ष चैम्पियन महाराष्ट्र 41-41 स्वर्ण जीतकर बराबरी पर थे, लेकिन हरियाणा ने मुक्केबाज़ी के 20 में से 10 स्वर्ण जीतकर महाराष्ट्र को शिकस्त दी। हरियाणा …

पंचकूला। हरियाणा के मुक्केबाज़ों ने सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए अपने राज्य को प्रतियोगिता का खिताब जिताया। मेज़बान राज्य हरियाणा और गत वर्ष चैम्पियन महाराष्ट्र 41-41 स्वर्ण जीतकर बराबरी पर थे, लेकिन हरियाणा ने मुक्केबाज़ी के 20 में से 10 स्वर्ण जीतकर महाराष्ट्र को शिकस्त दी।

हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक जीते। पिछला विजेता महाराष्ट्र 45 स्वर्ण , 40 रजत और 40 कांस्य पदक ही जीत सका। कर्नाटक ने प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें से 19 तैराकी में जीते गये। मणिपुर ने 19 स्वर्ण के साथ तीसरा और केरल ने 18 स्वर्ण के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:- ICC ODI Team Rankings : वनडे रैंकिंग में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, इन तीन टीमों में सिर्फ एक-एक अंक का अंतर

संबंधित समाचार