लखीमपुर-खीरी: बिजली कटौती से परेशान भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिपरिया-धनी, अमृत विचार। पिपरिया धनी कस्बा क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र रेहरिया से किसी भी फीडर पर समय से ना ही बिजली दी जाती है, और अगर मिल सप्लाई आती है तो भरपूर कटौती की जाती है जिससे परेशान होकर महिलाओं ने न्याय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश जोशी की अगुवाई में क्षेत्र की महिलाएं ना समाज …

पिपरिया-धनी, अमृत विचार। पिपरिया धनी कस्बा क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र रेहरिया से किसी भी फीडर पर समय से ना ही बिजली दी जाती है, और अगर मिल सप्लाई आती है तो भरपूर कटौती की जाती है जिससे परेशान होकर महिलाओं ने न्याय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश जोशी की अगुवाई में क्षेत्र की महिलाएं ना समाज पार्टी के बैनर के तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई।

महिलाओं से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली का प्रावधान रखा है, लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो रेहरिया विद्युत उपकेंद्र के किसी भी फीडर पर डेढ़ घंटे से अधिक बिजली नहीं रुक पा रही है बिजली कटौती चरम पर है जिस कारण महिलाएं इतना परेशान है कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर उतरना पड़ रहा है।

वही आदेश जोशी ने मांग की है जब तक रेहरिया विद्युत उप केंद्र पर 24 घंटे बिजली मुहैया नहीं कराई जाएगी तब तक किसी भी उपभोक्ता को सुचारू रूप से बिजली मिलना नामुमकिन है। इसलिए रेहरिया विद्युत उप केंद्र पर जब तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी वह अनिश्चित भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

वही धरना प्रदर्शन में नैंसी जोशी, लज्जावती, निर्मला, नेहा जोशी, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, राज कुमार त्रिवेदी, दिव्यांश, त्रिवेदी रणधीर सिंह, सुरेश सिंह, बलजिंदर सिंह नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे। वही सुभाष नगर फीडर के किसानों ने भी हाइडिल पर आकर 18 घंटे बिजली देने की मांग की जिनमें पिपरिया धनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महा सिंह के द्वारा बताया गया की राजगढ़ व सुभाष नगर फीडर पर एक घंटा बिजली मुश्किल से आती है इसके कारण उनकी गन्ने की फसल सूख रही है।

वहां पर मौजूद विद्युत कर्मचारी ओमकार ने बताया कि रेहरिया हाइडेल पर सात फीडर हैं इसलिए ओवरलोड होने के कारण सभी फीडर पर एक साथ बिजली नहीं दे सकते हैं इसलिए उपभोक्ताओं को कम बिजली मिल रही है जिसमें हमारी कोई गलती नहीं है।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: एसी में अधिकारी तो पंखे को तरस रहे रोडवेज के यात्री

संबंधित समाचार