प्रदर्शन के दौरान पी चिदंबरम की पसली में हुआ फ्रैक्चर, कांग्रेस का आरोप, ‘पुलिस की धक्का-मुक्की से आई चोट’
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की बाईं पसली में सोमवार को फ्रैक्चर हो गया। नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच को लेकर राहुल गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे। उनके समर्थन में कांग्रेस ने दिल्ली की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किए, जिसमें …
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की बाईं पसली में सोमवार को फ्रैक्चर हो गया। नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच को लेकर राहुल गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे। उनके समर्थन में कांग्रेस ने दिल्ली की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किए, जिसमें पी. चिदंबरम भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के कारण चिदंबरम को यह चोट आई है।
इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नाराजगी जताते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई, चश्मा जमीन पर फेंका, उनकी बाईं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवाड़ी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है।”
इसे भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी से पूछताछ समाप्त, ईडी ने किया 8 घंटे से ज्यादा जवाब-तलब
