बरेली: जिले के कांग्रेसियों ने दिल्ली पहुंचकर दी गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर पूरे देश में कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद गिरफ्तारी …

अमृत विचार,बरेली। राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर पूरे देश में कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद गिरफ्तारी दी।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित अखबार नेशनल हेराल्ड जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसको बदनाम करने के लिए गांधी परिवार को परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, शहर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

संबंधित समाचार