बरेली: ट्रेन के आगे कूदा पर पटरियों के बीच गिरने से बच गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। तंगहाली के चलते बेंत कारीगर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया लेकिन गनीमत रही वह पटरियों के बीच में गिरा और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना …

अमृत विचार, बरेली। तंगहाली के चलते बेंत कारीगर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया लेकिन गनीमत रही वह पटरियों के बीच में गिरा और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना बारादरी क्षेत्र के कांकरटोला निवासी चांद मियां (40) पुत्र पुत्तन खां बेंत का सामान बनाने का काम करते हैं। कोविड महामारी के बाद उनको काम मिलना बंद हो गया। जिस कारण वह इन दिनों तंगहाली से गुजर रहे हैं।

पत्नी रवीना व एक बेटी का गुजारा करना उन्हें मुश्किल हो रहा था। परिवार की माली हालत देख कर आज चांद मियां ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। वह सीबीगंज स्टेशन के पास पहुंच गया। ट्रेन आते देख उसने ट्रैक पर छलांग लगा ली। गनीमत रही वह पटरियों के बीच में जा गिरा, ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। लोगाें ने इसकी सूचना थाना सीबीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तीन साल से आर्थिक स्थिति थी खराब
चांद मियां ने बताया कि तीन साल पहले शहर में बेंत का काम ठीक चल रहा था। उसका गुजारा चल जाता था। अब इसका काम करने वाले कारीगरों को काफी दिक्कत हो रही है। शहर में बेंत असम के अलावा विदेश से आता है। कोरोना के बाद इसका काम लगभग बंदी के कगार पर है। जिस कारण कारीगरों को काम नहीं मिल रहा। कई बेंत कारीगरों ने मजदूरी करना शुरू कर दिया। लेकिन उसे कहीं काम नहीं मिला। परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है, इसलिए उसने जान देने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- बरेेली: व्यापारियों ने अरुण कुमार से की मुलाकात, कैंट विधायक, मेयर और सांसद नहीं पहुंचे

संबंधित समाचार