कुशीनगर: मजदूरों से भरी बस की ट्रक से हुई टक्कर, चार की मौत,दो दर्जन से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के गोरखपुर चौराहे पर फोरलेन सड़क पर खड़ी बालू लदी एक में बिहार से तेज गति से आ रही बस ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे बस में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई और 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला …

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के गोरखपुर चौराहे पर फोरलेन सड़क पर खड़ी बालू लदी एक में बिहार से तेज गति से आ रही बस ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे बस में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई और 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां अस्पताल पहुंचते ही दो की मौत हो गई।बाकी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सोमवार की देर रात लगभग दो बजे गोरखपुर चौराहे पर फोरलेन सड़क पर खड़ी एक ट्रक में बिहार से तेज गति से आ रही मजदूरों से भरी बस टकरा गई। जिसमें दो मजदूर संदीप उम्र 19 वर्ष निवासी ऋषिदेव बराढी थाना माधोपुरा बिहार तथा हृदयानंद उम्र 60 निवासी बराई बिहार  की मौके मौत हो गई और 29 गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचते ही पूरन कुमार हसनपुर उम्र 20 वर्ष तथा सुशील कुमार बराढी माधोपुरा बिहार की मौत हो गई  जबकि 25 से लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।सभी मजदूर बिहार राज्य के मधेपुरा जिले के रहने वाले है। रोजी-रोटी कमाने पंजाब जा रहे थे।

पढ़ें- भीषण सड़क हादसा, बाइक-कार टक्कर से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार