Indonesia Open : पीवी सिंधु-बी साई प्रणीत इंडोनेशिया ओपन से हुए बाहर
जकार्ता। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार को यहां चीन की ही बिंग जियाओ से सीधे गेम में हारकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दौर से बाहर हो गईं। सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को महिला एकल में बिंग जियाओ से 14-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। …
जकार्ता। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार को यहां चीन की ही बिंग जियाओ से सीधे गेम में हारकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दौर से बाहर हो गईं। सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को महिला एकल में बिंग जियाओ से 14-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से बिंग जियाओ का सिंधू के खिलाफ रिकॉर्ड 10-8 हो गया है। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू इस सत्र में केवल दो खिताब ही जीत पाई है। इस हार से उनकी अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर असर पड़ेगा।
बीसाई प्रणीत भी पुरुष एकल में डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस से 16-21, 19-21 से हार गए। ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। यह भारतीय जोड़ी हांगकांग की चांग टाक चिंग और एनजी विंग युंग होंग की जोड़ी से केवल 32 मिनट में 14-21, 11-21 से हारकर बाहर हो गई।
सिंधु ने बिंग जियाओ के खिलाफ धीमी शुरुआत की। चीनी खिलाड़ी ने जल्द ही 9-2 से बढ़त हासिल कर ली और ब्रेक तक वह 11-4 से आगे थी। सिंधू ने इसके बाद लगातार चार अंक बनाये लेकिन बिंग जियाओ ने आगे उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। बिंग जियाओ ने दूसरे गेम में भी 5-1 की बढ़त हासिल की। सिंधू ने मुकाबला करीबी बनाने की कोशिश की लेकिन वह चीनी खिलाड़ी को जीत से नहीं रोक पाई।
चोट के कारण एंडी मरे सिंच चैम्पियनशिप से बाहर
ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने सोमवार को घोषणा की कि वह पेट की चोट के कारण लंदन के क्वीन्स क्लब में होने वाली सिंच चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 35 वर्षीय मरे क्वीन्स क्लब में सोमवार को मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने वाले थे। मरे के न आने पर आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी कि वह विम्बल्डन चैम्पियनशिप से पहले होने वाले ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और पांच बार के क्वीन्स विजेता मरे ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “आज दोपहर एक स्कैन करवाने के बाद पता चला है कि मैं इस साल क्वीन्स में हिस्सा नहीं ले सकूंगा। यह प्रतियोगिता मेरे लिये बहुत मायने रखती है और इसमें हिस्सा न ले पाना निराशाजनक है।”
ये भी पढ़ें : IND vs SA T20: भारत-दक्षिण अफ्रीका का तीसरा मैच आज, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
