रामपुर : पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। पति से तंग पत्नी ने अपने सौतेले बेटे के साथ सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति की तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में लिया है। गंज थाना क्षेत्र के एहरोला गांव निवासी अनिल मंडी में सब्जी …

रामपुर,अमृत विचार। पति से तंग पत्नी ने अपने सौतेले बेटे के साथ सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति की तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में लिया है।

गंज थाना क्षेत्र के एहरोला गांव निवासी अनिल मंडी में सब्जी का थोक विक्रेता है। अनिल की पहली शादी 2010 में मालती से हुई थी, जबकि उसने दूसरी शादी 2016 में गांव की रहने वाली सुनीता से कर ली थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू कृष्णा विहार में एक मकान खरीदकर वहीं दूसरी पत्नी सुनीता को रखता था। अनिल गांव में ही पहली पत्नी मालती के पास रहता था। एक दो दिन छोड़कर दूसरी पत्नी सुनीता से मिलने रामपुर आया करता था। गुरुवार को अनिल सुनीता से मिलने आया था। वह भाई के साथ बहन के बेटी (भीतजी) की शादी में भात में जाने के लिए कह रहा था, सुनीता ने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर दोनों में नोकझोंक भी हुई।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि घर में शव पड़े सड़ रहे हैं। पुलिस ने आकर देखा, तो सुनीता का शव कमरे में फंदे पर लटका था और उसका नौ वर्षीय शिवलेश दूसरे कमरे में मरा पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पहले पति छत्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पत्नी सुनीता अनिल के साथ रह रही थी। बीच बीच में मुझे पता चलता रहता था कि मेरी के साथ वह मारपीट करता था। उसी के उत्पीड़न से तंग आकर उसने बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: सौतेले बेटे को जहर देकर खुद फांसी पर झूली थी मां

संबंधित समाचार