बहराइच: सोशल मीडिया पर Nupur Sharma के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिसिया/बहराइच। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की फोटो और वीडियो बनाकर समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन के लोगों में नाराजगी फैल गई। शिकायत पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हिंदू संगठन के लोगों ने रिसिया …

रिसिया/बहराइच। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की फोटो और वीडियो बनाकर समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन के लोगों में नाराजगी फैल गई। शिकायत पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हिंदू संगठन के लोगों ने रिसिया थाने में तहरीर दी है। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्यम और राष्ट्रीय गो सेवा संघ के उपाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने तहरीर देकर लिखा है कि रिसिया नगर के मोहल्ला ऋषि भूमि निवासी तस्कीम अंसारी द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भेजकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के विरुद्ध आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया है।

इससे हिंदू समाज को काफी ठेस पहुंची है। बवाल भी क्षेत्र में हो सकता है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि विहिप के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

संबंधित समाचार