फतेहपुर: युवक की हत्या कर शव बगीचे में फेंका, गले में पाये गये चोट के निशान, साथियों पर शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रुरा में आज सुबह एक बगीचे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसकी शिनाख्त रुरा ग्राम निवासी 20 वर्षीय रमाकांत निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र मलिक के मुताबिक मृतक के गले …

बिंदकी/फतेहपुर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रुरा में आज सुबह एक बगीचे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसकी शिनाख्त रुरा ग्राम निवासी 20 वर्षीय रमाकांत निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र मलिक के मुताबिक मृतक के गले में चोटों के निशान पाए गए हैं लेकिन हत्या का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। रूरा ग्राम में मृतक रमाकांत की बुआ ब्याही है।

सोमवार को ग्राम दपसौरा में एक तिलक समारोह था जिसमें रात करीब 11:00 बजे तक रमाकांत मौजूद रहा। यहां रूरा गांव से भी कुछ लड़के निमंत्रण में आए थे। रमाकांत उन्हीं के साथ रात में ही‌ निकला था लेकिन वह अपनी बुआ के घर नहीं पहुंचा और सुबह उसका शव रूरा ग्राम के समीप ही एक बगीचे से बरामद हुई। सूचना पाकर थाना चांदपुर की पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी योगेंद्र सिंह मलिक मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक लाश के गले में चोटों के निशान पाए गए हैं लेकिन हत्या का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।हत्याकांड का खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा। पुलिस उन युवकों की तलाश कर रही है जो उसे रात में लेकर गए थे। मालूम हो कि मृतक रमाकांत की मां का निधन बचपन में ही हो गया था और उसका पिता अशर्फीलाल निषाद सूरत में रहकर मजदूरी करता है और परिवार का भरण पोषण करता था। रमाकांत के दो भाई शशिकांत और लाखा हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अवैध संबंधों को छिपाने के लिये की गई थी पुजारी की हत्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

संबंधित समाचार