फतेहपुर: दीवार गिरने से मलबे में दबकर किशोर की मौत
खागा/फतेहपुर। जिले के मंझिलगांव चौकी क्षेत्र के धूम्मन का पुरवा मजरे कटोंघन गांव मे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक लगभग 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धूम्मन का पुरवा गांव निवासी लवकुश पुत्र झूरी 15 वर्ष बीती रात घर के अंदर सो रहा …
खागा/फतेहपुर। जिले के मंझिलगांव चौकी क्षेत्र के धूम्मन का पुरवा मजरे कटोंघन गांव मे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक लगभग 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धूम्मन का पुरवा गांव निवासी लवकुश पुत्र झूरी 15 वर्ष बीती रात घर के अंदर सो रहा था।
तभी घर की कच्ची दीवार तेज आवाज के साथ जमींदोज हो गई। जिसके मलबे के नीचे लवकुश दब गया। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटा मलबे के नीचे दबे लवकुश को बाहर निकाला। लेकिन स्वजन व ग्रामीण जब तक लवकुश को निकालने में कामयाब होते तब तक लवकुश की मौत हो चुकी थी।
लवकुश को मृत अवस्था मे देखकर स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने म्रतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-हरियाणा: सड़क दुर्घटना में दो नर्सिंग अधिकारियों समेत तीन लोगों की मौत
