IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज में हासिल की जीत, 48 रनों से दी दक्षिण अफ्रीका को मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की है। तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया है। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले …

नई दिल्ली। भारत ने टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की है। तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया है। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने चार विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल को तीन विकेट मिले। फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक की बी ऐश्वर्या ने बनाया तिहरी कूद में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

संबंधित समाचार