प्रयागराज हिंसा में 85 उपद्रवियों की नई तस्वीर जारी, लगाए गए पोस्टर, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जिले में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों की तलाश में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों इन तस्वीरों को सीसीटीवी, मीडियाकर्मियों के कैमरों में कैद वीडियो फुटेज से इकट्ठा किया है। पुलिस हिंसा में शामिल इन आरोपियों की तलाश में भी सरगर्मी से जुटी है। पुलिस ये तस्वीरें, CCTV …

प्रयागराज। जिले में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों की तलाश में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों इन तस्वीरों को सीसीटीवी, मीडियाकर्मियों के कैमरों में कैद वीडियो फुटेज से इकट्ठा किया है।

ज्यादातर लड़कों ने चेहरों को ढंकने का प्रयास किया।

पुलिस हिंसा में शामिल इन आरोपियों की तलाश में भी सरगर्मी से जुटी है।

ज्यादातर उपद्रवियों के हाथ में पत्थर नजर आ रहे हैं।

पुलिस ये तस्वीरें, CCTV फुटेज, सर्विलांस कैमरे और लोगों से मिले वीडियो से इकट्ठा की हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस उनके पोस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।

पुलिस से जारी इन तस्वीरों में कम उम्र के लड़के भी दिख रहे हैं।

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश के मुताबिक अटाला में हुई हिंसा के 40 उपद्रवियों की नई तस्वीरें जारी की हैं। इससे पहले 92 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। इनमें ऐसे उपद्रवियों को भी शामिल किया गया है।

प्रयागराज जोन के सभी थानों में इन तस्वीरों को भेजा गया है।

इन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। बता दें कि अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 5400 लोगों को उपद्रव का आरोपी बनाया गया है

बाइक पर आए ये लड़के नारेबाजी, बलवा और पथराव कर रहे थे। ऐसा आरोप है।

 

पढ़ें- हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट हुए लापता ! महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने लगाए गुमशुदगी के पोस्टर

संबंधित समाचार