National Herald Case: राहुल गांधी से लगातार पूछताछ जारी, कांग्रेस कर रही प्रदर्शन, सचिन पायलट भी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आज लगातार तीसरे दिन भी नेशनल हेराल्ड केस मामले में  राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के दफ्तर में पूछताछ जारी है। ईडी (ED) से समक्ष राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान …

नई दिल्ली। आज लगातार तीसरे दिन भी नेशनल हेराल्ड केस मामले में  राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के दफ्तर में पूछताछ जारी है। ईडी (ED) से समक्ष राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी की पेशी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सचिन पायलट और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि सचिन पायलट इससे पहले भी राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने नेशलन हेराल्ड मामले को लेकर राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ विरोध किया है। सचिन पायलट इस मामले में मुखर होकर पीएम मोदी पर भी निशाना साध चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी को तानाशाह तक कह डाला था। यही नहीं सचिन पायलट ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोकतंत्र का उपहास उड़ा रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही सरकार के हर हथकंडे के समक्ष निडर और अडिग खड़े है। हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे, सत्य के लिए लड़ेंगे।

ED ने सोनिया गांधी को भी भेजा है समन

आपको बता दें कि नेशलन हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आज लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं ईडी ने इस मामले में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भी 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया है। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में कांग्रेस नेताओं पर यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिए एसोसिएटेड पत्रिकाओं के 90.25 करोड़ रुपये की अवैध रूप से वसूली का आरोप है

यह भी पढ़ें- राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

संबंधित समाचार