बरेली: भीषण गर्मी के बीच अब हो सकती है बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, मगर अब कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले चार दिनों तक तीन मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। गर्मी परेशानी …

अमृत विचार, बरेली। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, मगर अब कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले चार दिनों तक तीन मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। गर्मी परेशानी का सबब बनती जा रही है।

सुबह ही धूप बदन में चुभने लगती है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप असहनीय हो जाती है। जीबी पंत कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के अनुसार बुधवार को 41.2 अधिकतम तथा 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। सुबह आर्द्रता 58 प्रतिशत थी, जो कि दोपहर में घटकर 30 प्रतिशत रह गई। उत्तर पश्चिम से 16.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को गर्म बनाए रखा। उन्होंने बताया कि गुरुवार से चार दिन तक बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में छात्रों को राष्ट्रवाद की शिक्षा देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित समाचार