लखनऊ : इसी हफ्ते घोषित सकता है यूपी बोर्ड परिणाम
लखनऊ। यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों, परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 …
लखनऊ। यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों, परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में सम्पन्न हुई थी।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।
बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर परिणाम तैयार कर लिया है। हाईस्कूल परीक्षा के लिए पंजीकरण 27,81,654 छात्रों में 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां शामिल हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण 24,11,035 छात्रों में 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: प्रथम पाली की परीक्षा में नकल करती पकड़ी गईं दो छात्राएं, 708 परीक्षार्थी अनुपस्थित
