पीलीभीत: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, दो घायल
पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर रफ्तार काल साबित हुई। जहानाबाद थाना क्षेत्र के भानडांडी गांव के पास ईंद लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 19 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र डोरीलाल और 20 वर्षीय होरीलाल पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई, …
पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर रफ्तार काल साबित हुई। जहानाबाद थाना क्षेत्र के भानडांडी गांव के पास ईंद लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 19 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र डोरीलाल और 20 वर्षीय होरीलाल पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गांव के ही विशाल और अजीत घायल हो गए।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ईद के ढेर में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते मौके पर भीड़ जमा रही।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: अधिवक्ताओं ने एक्सईएन और एसडीओ को घेरा, धूप में बैठाने की पकड़ी जिद
