देहरादून: पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने जा रही सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह कैंप ऑफिस से सात दिवसीय यमुना सफाई महोत्सव का शुभारंभ एवं चेतना यात्रा को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा और यमुना के साथ ही अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण की सुरक्षा के …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह कैंप ऑफिस से सात दिवसीय यमुना सफाई महोत्सव का शुभारंभ एवं चेतना यात्रा को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा और यमुना के साथ ही अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने जा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद लोगों को गंगा-यमुना नदियों के साथ साथ जल स्त्रोंतो को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई और अनमोल ग्राम स्वराज के हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने।

नदियों की स्वच्छता को लेकर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज