पीलीभीत: दूसरे दिन चूका में बाघ की दस्तक, नहीं हटा सके भालू का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चूका पार्किंग में भालू पर हमला कर मौत के घाट उतरने वाले सुल्तान टाइगर की दस्तक अभी भी वहीं बनी हुई है। जिसके बाद भालू का शव नहीं हटाया जा सका। बाघ को देखते हुए गश्त बढ़ाने के साथ ही उसकी निगरानी करने के लिए कैमरे लगा दिए गए हैं। लेकिन देर …

पीलीभीत, अमृत विचार। चूका पार्किंग में भालू पर हमला कर मौत के घाट उतरने वाले सुल्तान टाइगर की दस्तक अभी भी वहीं बनी हुई है। जिसके बाद भालू का शव नहीं हटाया जा सका। बाघ को देखते हुए गश्त बढ़ाने के साथ ही उसकी निगरानी करने के लिए कैमरे लगा दिए गए हैं। लेकिन देर शाम तक बाघ वहां नहीं हटा। ऐसे में वन कर्मी भालू का शव बरामद नहीं कर पाए हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के आखिर दिन बुधवार को चूका में बनी पार्किंग के पास सुबह नौ बजे जंगल से निकालकर शिकार के लिए सुल्तान टाइगर ने वहां विचरण कर रहे भालू पर हमला कर दिया। बाघ और भालू के बीच फाइट देखकर भगदड़ मच गई। करीब आधे घंटे तक चली फाइट में बाघ ने भालू को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही भालू के शव को अपने साथ पार्किंग से थोड़ी दूरी पर खींच ले गया। बाघ का हमला देखकर कई पर्यटक सहम गए।

इस पर वन कर्मियों ने घटनास्थल के एरिया को सील करते हुए पर्यटकों के जंगल में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। साथ ही बाघ से भालू का शव बरामद करने के लिए प्रयास करने लगे। मगर, बाघ की दस्तक के चलते कामयाबी नहीं मिल सकी। रेंजर की मौजूदगी में चूका पार्किंग और अन्य ओपन स्थानों पर कैमरे लगाए गए। ताकि वह बाघ की गतिविधि पर नजर रख सकें। लेकिन बुधवार देर रात तक बाघ की मौजूदगी वहीं बनी रही।

जब गुरूवार सुबह टीम मौके पर पहुंची। तभी बाघ भालू का शव लेकर बैठा मिला। हालांकि बाघ भालू का कुछ हिस्से को अपना भोजन बना चुका है। वनकर्मियों की टीम पूरे दिन बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास में जुटी रही तो वहीं चूका में घूमने के लिए आए कई पर्यटकों ने बाघ और भालू के बीच हुई फाइट की वीडियो बना ली थी। जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडलेवाल ने बताया कि भालू का शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। टीमें लगा दी गई हैं। मगर, बाघ की मौजूदगी के कारण शव नहीं निकालने में दिक्कत आ रही है। कैमरे लगा दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: खुराफातियों पर पुलिस की नजर, कल कड़ी सुरक्षा के बीच अदा होगी जुमे की नमाज

संबंधित समाचार