संभल : मक्का के खेत में मिला बच्चे का शव, तीन दिन से था लापता
संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का छह वर्षीय बच्चा दो दिन पहले घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। दो दिन के बाद इस बच्चे का शव बारबर गांव के एक खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने …
संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का छह वर्षीय बच्चा दो दिन पहले घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। दो दिन के बाद इस बच्चे का शव बारबर गांव के एक खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने एक दिन पहले बच्चे के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी।
गुरुवार को लापता बच्चे का शव दो टुकड़ों में हवाजपुर सुरानगला गांव निवासी रफेदीन के मक्का के खेत में पड़ा मिला। शव पड़े होने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोग रफेदीन के खेत में जमा हो गए। बच्चे के दो हिस्सों में शव देखकर हर आदमी की आंख नम हो गई। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे बच्चे की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया हो और बाद में किसी जंगली जानवरों ने उसे नोंच नोंच कर खा लिया हो। बच्चे के शव मिलने की सूचना पर बराबर के गांव सहेलिया अफदाल नगर निवासी गफ्फार अपने लापता बेटा की तलाश में मौके पहुंचा तो शव देखकर गफ्फर की चीख निकल गई। साथ में आए अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने गफ्फार से पूछताछ की तो गफ्फार ने स्वीकारा कि यह शव मेरे छह वर्षीय बेटे जुनैद का है। वह मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था कि कुछ देर बाद गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद बुधवार को कोतवाली संभल में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संभल ओमकार सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता ने कोतवाली आकर लापता होने की तहरीर दी थी। जिसकी की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस बच्चे को तलाश कर रही थी। बच्चे का शव कोतवाली क्षेत्र के दूसरे गांव में मिला है। पलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के अनुसार की जाएगी।
ये भी पढ़ें : संभल : अमृत सरोवर तालाबों के किनारे लगाएं पौधे-डीएम
