मूसेवाला हत्याकांड: एक छोटी सी रसीद ने पुलिस को पहुंचाया शूटरों तक
चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में इस्तेमाल की गई बोलेरो में मिली एक छोटी सी रसीद पंजाब पुलिस को शूटरों तक पहुंचने में मददगार साबित हुई। यह रसीद 25 मई को हरियाणा में फतेहाबाद जिले के बिसला पेट्रोल पंप की थी। इसी जगह शार्प शूटरों ने बोलेरो में पेट्रोल भरवाया …
चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में इस्तेमाल की गई बोलेरो में मिली एक छोटी सी रसीद पंजाब पुलिस को शूटरों तक पहुंचने में मददगार साबित हुई। यह रसीद 25 मई को हरियाणा में फतेहाबाद जिले के बिसला पेट्रोल पंप की थी। इसी जगह शार्प शूटरों ने बोलेरो में पेट्रोल भरवाया था और उसे मूसेवाला की हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने जब इस पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फूटेज खंगाली तो पेट्रोल पंप पर बोलेरो में दो शार्प शूटर अंकित और प्रियवर्त फौजी नजर आये।
हत्या के बाद की गई पड़ताल में शक की सुई हरियाणा तक घूमी और कुछ संदिग्ध गिरफ्तार किये गये। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पवन बिश्नोई तथा नसीब खान को गिरफ्तार किया गया जिनके तार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े थे और उसे हत्यारों को लाजिस्टिक, ठहरने से लेकर गाड़ी मुहैया कराने का जिम्मा साैंपा गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार शूटरों की पहचान की है।
एजीटीएफ के एडीजीपी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला जब 29 मई को अपने दो साथियों के साथ करीब पांच बजे शाम को घर से निकले तथी उनकी पास के जवाहरके गांव की संकरी सड़क पर घेर कर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। वह महिंद्रा थार खुद चला रहे थे और उस समय उनके साथ सुरक्षाकर्मी नहीं थे। यही हत्यारों ने बोलेरो को इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया। जिस पेट्राेल पंप पर बोलेरो में पेट्रोल भरवाया गया था उसकी रसीद पुलिस को बोलेरो से मिली।
यह गाड़ी हत्या किये जाने के बाद खयाला गांव के पास वीरान इलाके से मिली। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी के अनुसार पुलिस की टीम को पेट्रोल पंप पर भेजा गया ताकि उसी दिन के सीसीटीवी फुटेज ला सके। बोलेरो के मालिक का भी पता लगा लिया गया। पुलिस ने बोलेरो,टाेयोटा कोरोला और सफेद रंग की छीनी गई आल्टो कार, जिनका इस्तेमाल हत्यारों ने किया था, को बरामद कर लिया।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया तथा अन्य नौ आरोपियों की पहचान चरनजीत सिंह उर्फ चेतन (बठिंडा),संदीप सिंह उर्फ केकड़ा ,मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना ,मनप्रीत भाउ, सरताज मिंटू ,प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी ,मोनू डागर ,पबन बिश्नोई और नसीब खान के रूप में की गई। ये सभी गिरफ्तार कर लिये गये हैं।
इन सभी की हत्या की साजिश रचने में लाजिस्टिक ,रेकी और शूटर मुहैया कराने में भूमिका रही। अब तक हुई जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई तथा गैंगस्टर गोल्डी बराड,सचिन थापर, अनमोल बिश्नोई और बिक्रम बराड के निर्देश पर काम कर रहे थे। इन गैंगस्टरों ने फेसबुक के जरिये गायक की हत्या की जिम्मेवारी ली। इस बीच, एजीटीफ तथा एसआईटी केन्द्रीय एजेंसियों और अन्य राज्य पुलिस बलों के बीच तालमेल से अन्य मामलों में संलिप्त संदिग्ध शूटरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
इसे भी पढ़ें-बीजेपी नेता अरुण यादव ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत
