बरेली: टॉफी दिलाने के बहाने बच्चे को बुलाकर किया कुकर्म, आरोपी फरार
अमृत विचार, बरेली। टॉफी देने के बहाने युवक बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्चे के साथ कुकर्म कर उसे छोड़ दिया। बच्चे की मां जब काम से घर लौटी और बच्चे को नहलाने के लिए कपड़े उतारे तो उसे कपड़ों में खून नजर आया। इसके बाद मां के पूछने पर …
अमृत विचार, बरेली। टॉफी देने के बहाने युवक बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्चे के साथ कुकर्म कर उसे छोड़ दिया। बच्चे की मां जब काम से घर लौटी और बच्चे को नहलाने के लिए कपड़े उतारे तो उसे कपड़ों में खून नजर आया। इसके बाद मां के पूछने पर बच्चे ने सारी बातें बता दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शीशगढ़ की रहने वाली महिला ने बताया कि वह वर्तमान में परिवार के साथ इज्जतनगर के बसंत विहार में किराए पर रहती है। आरोप है कि बुधवार की शाम वह काम पर गई थी। इसी बीच आफताब नाम का युवक उनके नाै साल के बेटे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।
महिला का आरोप है कि वह जब आरोपी आफताब के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके परिजनों ने उसे वहां से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- गोली चले या लाठी, रविवार को प्रदर्शन जरूर होगा- मौलाना तौक़ीर रज़ा खां
