मुरादाबाद : शहर इमाम बोले- नमाज बाद शांति से घर लौटें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज बाद जामा मस्जिद क्षेत्र में हुए हंगामे की घटना दोबारा न हो, इसके लिए शहर इमाम से शहर के दरगाहों के सज्जादानशीन ने मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शहर इमाम सैय्यद मासूम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज बाद जामा मस्जिद क्षेत्र में हुए हंगामे की घटना दोबारा न हो, इसके लिए शहर इमाम से शहर के दरगाहों के सज्जादानशीन ने मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने लोगों से अपील की है कि आप किसी के बेहकावे में बिल्कुल न आएं। सोशल साइट पर चल रही नफरत भारी पोस्ट पर ध्यान न दें। जुमे के दिन मस्जिदों व जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर जाएं। किसी भी हाल में शहर का माहौल खराब न होने दें।

नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहाद अली ने कहा कि जुमे का दिन नमाज अदा करने के बाद कहीं भी खड़े न हों। जुमे के दिन शहर इमाम द्वारा प्रदर्शन व आंदोलन का ऐलान नहीं किया गया है। अपील है जुमे की नमाज जिस तरह से शांति के साथ करते आ रहे हैं, वैसे करें।

शाह मुकम्मल साहब दरगाह के सज्जादानशीन शिबली मियां ने कहा कि हमें कानून हाथ में लेने से बचना चाहिए। कहीं विरोध करना भी हो तो कानून में रहकर करना चाहिए। लोग नमाज शांति से अदा करें और प्रशासन का सहयोग करें। नमाज के साथ मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगें।

दरगाह सुल्तान साहब के सज्जादानशीन सैय्यद अली नईम चिश्ती ने कहा कि जुमे का दिन इबादत का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए हम सभी को नमाज शांति और सद्भाव के साथ अदा करनी चाहिए। हमें इतनी शांति से नमाज अदा करें कि यह नजीर बने। किसी प्रकार प्रदर्शन व हंगामा न करें। प्रशासन का सहयोग करें। सभी मुसलमान नमाज अदा करें और मुल्क की तरक्की की दुआ करें।

अगवानपुर की जामा मस्जिद के मुफ्ती इमाम फरीद रजा मिशवाही

मुफ्ती ने की अपील, पुलिस टीम ने मांगा सहयोग
अगवानपुर की जामा मस्जिद के मुफ्ती इमाम फरीद रजा मिशवाही ने सोशल साइट पर वीडियो पोस्ट कर नगर के लोगों सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद कोई भी व्यक्ति मस्जिदों के बाहर भीड़ नहीं लगाएं। नमाज अदा करने के बाद सभी लोग शांतिपूर्ण घर जाएं। जिले में धारा 144 लगी है, इसलिए किसी चौराहे पर भीड़ नहीं लगाएं। कहा कि कुछ लोगों की नादानी से पिछले दिनों अगवानपुर का माहौल गरमा गया था, जिसमें नगर के काफी लोगों को चिह्नित किया गया है। आप लोग किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट और अफवाह पर ध्यान नहीं दें, बल्कि अफवाह फैलाने वालों पर नजरें गड़ाए रखें और कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते दिखे तो तुंरत उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और सभी धर्मों के लोग शांति व अमन कायम रखें।

पुलिस टीम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
उधर, उच्चाधिकारियों के दौरे का हवाला देकर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने उपनगर में घूम-घूमकर लोगों से मुलाकात की। कहा कि इस कस्बे की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से है। सभी धर्मों के लोग प्यार और भाईचारे के साथ रहते हैं। ऐसे हालात में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। अमन-चैन बहाली के लिए सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। पुलिस टीम ने गली-गली में घूमकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि यह समय संजीदा रहने का है। कोई बहकावे में नहीं आवें। परंपरागत तरीके से नमाज अदा करने को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी अराजक तत्वों की निगरानी

 

संबंधित समाचार