अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को लेकर सीएम योगी ने दिया युवाओं को आश्वासन, कहा- भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी
लखनऊ। यूपी में अग्निपथ योजना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक बार फिर युवाओं को आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा- अग्निवीरों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। बतादें कि यूपी में केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर देश के कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा …
लखनऊ। यूपी में अग्निपथ योजना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक बार फिर युवाओं को आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा- अग्निवीरों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी।
बतादें कि यूपी में केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर देश के कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। हिंसक प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार साल सेवा देने वाले अग्निवीरों को नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने का आश्वासन दिया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा- कि अग्निपथ योजना में शामिल होकर सशस्त्र बलों के लिए काम करने वाले युवाओं को पुलिस और अन्य विभागों में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही साथ सीएम ने अपील की कि छात्र किसी के बहकावे में न आएं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराज युवाओं को आश्वासन देते हुए ट्वीट किया कि “युवा साथियो, ‘अग्निपथ योजना’ आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। आप किसी बहकावे में न आएं। माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे ‘अग्निवीर’ राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे व उत्तर प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी।
युवा साथियो,
'अग्निपथ योजना' आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। आप किसी बहकावे में न आएं।
माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे 'अग्निवीर' राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे व @UPGovt अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी।
जय हिंद
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 16, 2022
बतादें कि पहले भी सीएम योगी ने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा था कि ‘अग्निपथ योजना’ युवाओं को राष्ट्र व समाज की सेवा हेतु तैयार करेगी। उन्हें गौरवपूर्ण भविष्य का अवसर प्रदान करेगी। यूपी की सरकार आश्वस्त करती है कि ‘अग्निवीरों’ को सेवा के उपरांत पुलिस व पुलिस के सहयोगी बलों में समायोजित करने में प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निपथ योजना के तहत 17 साल से 21 के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा, ये युवा चार साल तक सेना में अपनी सेवा देंगे। इन्हें अग्निवीर कहा जाएगा। चार साल बाद 25 फीसद अग्निवीरों को स्थायी कर दिया जाएगा और बाकी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। युवा चार साल बाद अपने भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं। प्रदर्शन कर युवाओं का कहान है कि चार साल बाद वो एक बार फिर से बेरोजगार हो जाएंगे।
पढ़ें-अग्निपथ योजना से युवा नाराज, उन्हें पूर्णकालिक नौकरी दी जाए, चार साल के लिए नहीं: केजरीवाल
