बहराइच: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, कांग्रेसी नहीं कर सके विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और जगह जगह प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर शुक्रवार को दोपहर दो बजे से कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर में ही नजरबंद कर दिया।।जिससे कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन नहीं कर सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा …

अमृत विचार, बहराइच। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और जगह जगह प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर शुक्रवार को दोपहर दो बजे से कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर में ही नजरबंद कर दिया।।जिससे कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन नहीं कर सके।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा द्वारा शुक्रवार दोपहर में दो बजे कांग्रेस भवन में बैठक के बाद धरना प्रदर्शन का एलान किया गया था। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पहुंचने का निर्देश दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पानी टंकी चौकी इंचार्ज और एस आई वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पहुंच गए।

जिलाध्यक्ष को पुलिस ने आवास में ही नजरबंद कर दिया। साथ ही आवास की घेराबंदी कर दी। जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता बाल मुकुंद शुक्ला को भी हिरासत में ले लिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। राहुल गांधी पर ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। यही हाल शुक्रवार को बहराइच में भी हुआ।

पढ़ें-बाराबंकी: नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन किए गए नजरबंद, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला शेर वायरल

संबंधित समाचार