हल्द्वानी: प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती ना किए जाने पर भड़के शिक्षक, आंदोलन की चेतावनी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीआरपी व सीआरपी के पदों में पहले की तरह प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्त देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती ना किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला मंत्री डीकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीआरपी व सीआरपी के पदों में पहले की तरह प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्त देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती ना किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला मंत्री डीकर सिंह पडियार ने बताया कि विगत चार वर्षो से खाली ब्लॉक रिसोर्स पर्सन व क्लस्टर रिसोर्स पर्सन के पदों पर प्राथमिक के शिक्षकों की नियुक्ति की जाती थी। लेकिन वर्तमान में सरकार बीआरपी व सीआरपी के पदों पर केवल प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने जा रही है, जिसका उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन पुरजोर विरोध करता है।

क्योंकि इससे पहले भी इन पदों पर प्राथमिक शिक्षकों ने विभागीय व सरकार के निर्देशानुसार बड़ी कुशलता एवं कर्मठता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वर्तमान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केवल प्रवक्ताओं को ही इन पदों पर नियुक्ति दिया जाना गलत है। इससे प्राथमिक शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर विभाग व सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षकों की उपेक्षा ब्लॉक रिसोर्स पर्सन एवं क्लस्टर रिसोर्स पर्सन के पदो में नियुक्ति नहीं दी जाती है तो उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएगा। इस मौके पर मनोज तिवारी,मदन मोहन सिंह बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष, नंदराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश चंद्र आर्य, संरक्षक डॉ. वीना पाठक प्रांतीय सदस्य आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार