बहराइच: एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता, उपजिलाधिकारी पर घूस का आरोप लगा रहे तहसील के वकील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के तबादले को लेकर प्रदर्शन किया। सभी ने एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन की चेतावनी दी है। मिहिपुरवा तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे तहसील आए वादकारियों को काफी परेशानी हुई। आदर्श बार एसोसिएशन …

अमृत विचार, बहराइच। तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के तबादले को लेकर प्रदर्शन किया। सभी ने एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन की चेतावनी दी है।

मिहिपुरवा तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे तहसील आए वादकारियों को काफी परेशानी हुई। आदर्श बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बगैर घूस के कोई काम नहीं करते हैं। संघ के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि खेत पैमाईश का आदेश देने में भी एसडीएम कोताही बरतते हैं।

सभी ने कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। तब तक सभी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान महासचिव संजय कुमार वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, लेखा परीक्षक सुरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: सीएचसी अधीक्षक के आवास पर पहुंचे हथियार से लैस बदमाश, एसपी से लगाई गुहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव