बहराइच: तालाब के निकट चौकीदार का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवन तारा निवासी एक चौकीदार की लाश तालाब के निकट मिला है। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा के मजरा सरवन तारा निवासी ननकू (58) गांव का प्राइवेट चौकीदार था। …

अमृत विचार, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवन तारा निवासी एक चौकीदार की लाश तालाब के निकट मिला है। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा के मजरा सरवन तारा निवासी ननकू (58) गांव का प्राइवेट चौकीदार था। वह देवरा चौराहा स्थित पूर्व प्रधान मन्नू लाल की दुकानों की रात्रि में रखवाली करता था।

शनिवार सुबह उसका शव गांव के पश्चिम स्थित तालाब के निकट पड़ा मिला। गांव के लोगों ने सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। वृद्ध की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं।

पढ़ें-बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चौकीदार का शव

संबंधित समाचार