नेटफ्लिक्स सीरीज के दो अभिनेताओं की मौत, टीम के छह अन्य सदस्य घायल
मेक्सिको सिटी। उत्तर पश्चिमी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर प्रायद्वीप क्षेत्र में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द चोजन वन’ के दो अभिनेताओं की मौत हो गई और टीम के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार को रेगिस्तानी इलाके में तब हुई जब तेज …
मेक्सिको सिटी। उत्तर पश्चिमी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर प्रायद्वीप क्षेत्र में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द चोजन वन’ के दो अभिनेताओं की मौत हो गई और टीम के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार को रेगिस्तानी इलाके में तब हुई जब तेज रफ्तार वाहन अचानक पलट गया। बाजा कैलिफोर्निया संस्कृति विभाग ने शुक्रवार को बताया रेमुंडो गार्डुनो क्रूज और जुआन फ्रांसिस्को गोंजालेज एगुइलर की मृत्यु हो गयी और टीम के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिख गुरुद्वारा के पास बम धमाके, गार्ड समेत दो की मौत
