लखीमपुर-खीरी: कुटी से महंत को उठा ले गया बाघ, बनाया निवाला
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बहराइच जिले की सीमा पर स्थित मँझरा पूरब में बाघ द्वारा किए जा रहे हमले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की रात बाघ बाबा कुटी मंदिर के महंत पर हमला बोल दिया और उन्हे उठा ले गया। शनिवार को महंत का अधखाया शव मिला है। इससे लोगों में …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बहराइच जिले की सीमा पर स्थित मँझरा पूरब में बाघ द्वारा किए जा रहे हमले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की रात बाघ बाबा कुटी मंदिर के महंत पर हमला बोल दिया और उन्हे उठा ले गया। शनिवार को महंत का अधखाया शव मिला है। इससे लोगों में एक बार फिर बाघ की दहशत बैठ गई है।
कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र में खैरटिया व मझरा पूरब मार्ग के बीच बाबा कुटी मंदिर है। इस कुटी मंदिर पर महंत मोहन दास (45) बचपन से ही रहते थे और मंदिर की देखभाल करते थे। शनिवार की रात जंगल से निकला बाघ बाबा की कुटी पर पहुँच गया और उन्हे खींचकर जंगल ले गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी और महंत की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान महंत का अधखाया शव ग्रामीणों ने बरामद किया। शव बरामद होने से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। सूचना के करीब 12 घंटे बाद वन अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीण भड़क गये और हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया बालेन्दु गौतम ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत
