बरेली पहुंचे आजम खा‍ं, बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में जो हालात हैं उससे अच्छी तानाशाही होती है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खां शनिवार को बरेली पहुंचे जहां पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं उससे अच्छी तानाशाही होती है। आजम खान के मुताबिक अग्निपथ योजना में युवाओं का कितना हित है ये सामने दिखाई दे रहा …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खां शनिवार को बरेली पहुंचे जहां पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं उससे अच्छी तानाशाही होती है। आजम खान के मुताबिक अग्निपथ योजना में युवाओं का कितना हित है ये सामने दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने से न योजना शुरू हुई है और न ही बन्द होगी। उन्होंने कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर मुर्गी चोरी बकरी चोरी शराब की दुकान लूटने का आरोप लगाया जा रहा है ऐसे में आप खुद ही समझ सकते हैं कि सरकार की कार्यप्रणाली किस स्तर की हो रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अग्निपथ योजना को लेकर फतेहगंज पश्चिमी में भी प्रदर्शन, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश

 

संबंधित समाचार