लखनऊ: गाड़ी ओवरटेक पर दबंगों ने कार सवार पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में दबंगों ने एक कार को ओवरटेक करते हुए कार ड्राइवर व उसके सहकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने और मदद मांगने पर हमलवार धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने आशियाना कोतवाली में शिकायत देते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में दबंगों ने एक कार को ओवरटेक करते हुए कार ड्राइवर व उसके सहकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने और मदद मांगने पर हमलवार धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने आशियाना कोतवाली में शिकायत देते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

आशियाना थानाक्षेत्र के अन्नपूर्णा काम्प्लेक्स सेक्टर एच कानपुर रोड निवासी प्रतीक जायसवाल एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीते 17 जून की शाम करीब 6.20 पर वह अपने कार्यालय से कार में बैठकर अन्नपूर्णा काम्प्लेक्स की तरफ जा रहे थे। उनके साथ उनके सहकर्मी रोहित तिवारी और शुभम सिंह भी कार में बैठे थे। इसी बीच कथा मैदान के पास पीछे से आ रही काले रंग की स्कार्पियो ने ओवरटेक कार रोक ली।

दबंगों ने लोहे की रॉड और हॉकी से किया जानलेवा हमला

पीड़ित का आरोप है कि स्कार्पियो में बैठे चार लोग बाहर निकले। इसके बाद दबंगों ने पीड़ित व उसके सहकर्मियों को गाड़ी जबरन उतार लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता दबंग मारपीट करने लगे। सहकर्मियों के विरोध करने पर दबंगों ने लोहे की रॉड और हॉकी से तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें रोहित तिवारी और शुभम सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह जख्मी हो गए।

पीड़ित ने बताया कि मारपीट और चीख-पुकार मचने के बाद लोगों की भीड़ दबंगों की तरफ बढ़ने लगी। पकड़े जाने के भय से हमलवार पीड़ित व उसके सहकर्मियों को धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। इसके बाद पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ आशियाना कोतवाली में तहरीर दी। इस सम्बन्ध में आशियाना थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही उनके बारे में पता लगाया जाएगा।

पढ़ें-बरेली: चुनावी रंजिश में बर्खास्त सिपाही को घेरकर मारी गोली

संबंधित समाचार