UP Board Result 2022: इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.15% के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के रह गए पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (12वीं) के नतीजे जारी हो गए हैं। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप, प्रयागराज की अंशिका यादव रहीं दूसरे स्थान पर। आपको बतादें कि 12वीं में 85.33% परीक्षार्थी पास पास हुए हैं। जिसमें 81.21% लड़के और 90.15% लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की …

लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (12वीं) के नतीजे जारी हो गए हैं। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप, प्रयागराज की अंशिका यादव रहीं दूसरे स्थान पर।

आपको बतादें कि 12वीं में 85.33% परीक्षार्थी पास पास हुए हैं। जिसमें 81.21% लड़के और 90.15% लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.4% के साथ टॉप किया।

वहीं प्रयागराज की अंशिका यादव 95% के साथ दूसरे स्थान पर, बाराबंकी के योगेश प्रत्यय सिंह 95% के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा फतेहपुर के बालकृष्ण, प्रयागराज के जिया मिश्रा और कानपुर के प्रखर पाठक 94% के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

पढ़ें-UP Board Result 2022: हाईस्कूल में छाए रहे कानपुर के होनहार छात्र

संबंधित समाचार