हरदोई: उपचारात्मक शिक्षा पर दिया गया जोर, बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षिकाओं को दिए गए टिप्स
हरदोई। बाल वाटिका का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके अलावा उपचारात्मक शिक्षण कार्य से बच्चों को शिक्षित कर उन्हें अच्छा नागरिक बनाना होगा। एआरपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि सरकार ने बाल वाटिका की शुरुआत इस उद्देश्य से की है कि बच्चों के …
हरदोई। बाल वाटिका का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके अलावा उपचारात्मक शिक्षण कार्य से बच्चों को शिक्षित कर उन्हें अच्छा नागरिक बनाना होगा।
एआरपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि सरकार ने बाल वाटिका की शुरुआत इस उद्देश्य से की है कि बच्चों के अंदर पढ़ने-लिखने की ललक पैदा हो और उन्हें या उनके अभिभावकों को लगना चाहिए कि शिक्षा के बगैर उन्नति करना असम्भव है। एआरपी श्री तिवारी शनिवार को बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर पहुंचे। उन्होंने वहां उपचारात्मक शिक्षण कार्य को परखा, मैपिंग के बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होंने उपचारात्मक शिक्षा के बारे में कुछ सुझाव भी दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून,शिक्षिका रेहाना नसरीन,अर्षिता सैनी व रुचि पुरी के अलावा शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी से बेस लाइन आंकलन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका के बारे में कहा कि यही पहला कदम है जो बच्चों के भविष्य को संवारने में सहायक साबित होगा।
पढ़ें-अयोध्या: शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
