लखनऊ: बिजली विभाग के एसएसओ पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। इंदिरानगर कोतवाली में एक संविदाकर्मी की पत्नी ने बिजली विभाग के एसएसओ के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अब इसकी जांच पुलिस कर रही है। इंदिरानगर थानाक्षेत्र पानी गांव सेक्टर-9 निवासिनी कलावती के मुताबिक, उनके पति बृजेश कुमार सिंह बिजली विभाग में संविदाकर्मी हैं। वह सेक्टर-14 स्थिति …

अमृत विचार, लखनऊ। इंदिरानगर कोतवाली में एक संविदाकर्मी की पत्नी ने बिजली विभाग के एसएसओ के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अब इसकी जांच पुलिस कर रही है।

इंदिरानगर थानाक्षेत्र पानी गांव सेक्टर-9 निवासिनी कलावती के मुताबिक, उनके पति बृजेश कुमार सिंह बिजली विभाग में संविदाकर्मी हैं। वह सेक्टर-14 स्थिति पुराने पावर हाउस में कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते 26 मई की रात करीब एक बजे एसएसओ विनय पांडे ने चांदन मोड़ स्थित फरीदीनगर के एक बिजली पोल पर तार को सही करने की सूचना दी।

पीड़िता ने बताया कि तार जोड़ने की सूचना पर उनके पति घर से निकल गए। जब वह पोल ठीक करने पहुंचे तब सटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर तार जोड़ने लगे। पीड़िता ने बताया कि पोल पर लटक रहे डेड केबिल में लाइन में बिजली आ गई।

जिसकी चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलस गया। आनन-फानन संविदाकर्मी के सहकर्मी अमित और रिषभ उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सीतापुर रोड स्थित एक बर्न अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति अस्पताल के बर्न वार्ड में भती है। जिसका इलाज चल रही है।

उसने बिजली विभाग के एसएसओ विनय पांडे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में इंदिरानगर थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-महिलाओं के खिलाफ अपराध में पुलिस कार्रवाई अनिवार्य: गृह मंत्रालय

संबंधित समाचार