बरेली: जीएनएम और एएनएम प्रथम वर्ष के छात्रों ने ली नर्सिंग की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जीएनएम एवं एएनएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डा. हर्षवर्धन, संस्थान चेयरमैन अनुपम कपूर तथा मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान …

बरेली, अमृत विचार। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जीएनएम एवं एएनएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डा. हर्षवर्धन, संस्थान चेयरमैन अनुपम कपूर तथा मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

इस दौरान डा. हर्षवर्धन ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। छात्रा स्तुति ने सोलो सिंगिग तथा ममता ने गजल प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट प्रशासक डा. रजत मेहरोत्रा, प्रिंसिपल नर्सिंग मुकेश, डीन एकेडेमिक्स डा. सुधाकर जैन, प्रिंसिपल पाॅलिटेक्निक डा. एचएस गंगवार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. मनीष वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: 19 जून को इस्लामिया ग्राउंड में यौमे दुरूद का आयोजन, नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित किया जाएगा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार