अयोध्या : अपर निदेशक ने नगर क्षेत्र का किया निरीक्षण, वर्षा से पहले सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश
अयोध्या । अपर निदेशक सूडा जे रीभा ने शनिवार को यहां सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया । यहां पहुंची अपर निदेशक ने सहादतगंज हनुमानगढ़ी स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया । वर्षा …
अयोध्या । अपर निदेशक सूडा जे रीभा ने शनिवार को यहां सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया । यहां पहुंची अपर निदेशक ने सहादतगंज हनुमानगढ़ी स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया ।
वर्षा से पहले सफाई के निर्देश दिए । कहा कि किसी भी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो । उन्होंने सरदार भगत सिंह वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर लोगों से बातचीत की । जजेज कालोनी के निकट स्थित कूड़ा पड़ाव की बैरीकेटिंग का निरीक्षण किया।
वे देवकाली वार्ड मलिन बस्ती रामानन्द नगर भी गई और जायजा लिया। नयाघाट एवं स्नान घाटों पर बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए । अपर निदेशक ने मल्टी लेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया । निगम सीमा में आए ग्राम सभा कुशमाहा में तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया । रामघाट अयोध्या में पूर्व एसटीपी स्थित प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान शोधित जल की गुणवत्ता व रिपोर्ट के सम्बन्ध में जानकारी ली । नगर निगम अयोध्या में संचालित आईटीएमएस परियोजना के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान इस परियोजना के संबन्ध में जानकारी मांगी गयी। इस सम्बन्ध में अपर नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि इस परियोजना में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने के लिए 22 चौराहों पर आरएलवीडी और एटीसीएस लगाया जाना प्रस्तावित है।
इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ी, नयाघाट, अयोध्या रेलवे स्टेशन व गुप्तारघाट पर नि:शुल्क वाई-फाई स्थापित किया जाना है। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, महाप्रबन्धक (जल) अनूप सिंह, परियोजना प्रबन्धक जल निगम सुनील कुमार सिंह, अवर अभियन्ता भानु प्रताप सिंह, अधिशाषी अभियन्ता मोद नारायण झा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बहराइच: दुधवा से चलने वाली रेल बस का निरीक्षण करने पहुंचे वन मंत्री
