स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से हड़पे पांच लाख रुपये
अमृत विचार, लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में एक जालसाज ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने के नाम पर युवती से साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। रुपये देने के बाद भी युवती की नियुक्ति नही हो सकी तब वह रुपये वापस करने को लेकर जालसाज पर दवाब बनाने लगी। इस पर जालसाज ने अपना नंबर बंद …
अमृत विचार, लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में एक जालसाज ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने के नाम पर युवती से साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। रुपये देने के बाद भी युवती की नियुक्ति नही हो सकी तब वह रुपये वापस करने को लेकर जालसाज पर दवाब बनाने लगी। इस पर जालसाज ने अपना नंबर बंद कर लिया। ठगे जाने पर युवती ने पीजीआई कोतवाली में शिकायत देकर जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीजीआई थानाक्षेत्र के रथीन्द्र नगर निवासिनी रंजन यादव की कुछ महीने पहले मुलाकात जानकीपुरम थानाक्षेत्र के भवानी बाजार निवासी प्रदीप कश्यप से हुई थी। पीड़िता ने कहा कि उस वक्त जालसाज ने आश्वासन दिया कि वह स्वास्थ्य विभाग में लोगों को नौकरी दिलवा सकता है। इस पर पीड़िता ने स्वयं की नौकरी लगवाने की बात कही। तब जालसाज ने उससे छह लाख रुपये की मांग की लेकिन सौदा साढ़े पांच लाख रुपये में तय हुआ। पीड़िता ने बताया कि जालसाज पर भरोसा कर उसने सबसे पहले 65 हजार रुपये गूगल पे किया। इसके बाद पीड़िता ने जालसाज के खाते में दो लाख रुपये की रकम ट्रांसफर की और 2 लाख 85 हजार रुपये जालसाज को नकद दिया। पीड़िता का कहना है कि इस तरह से उसने जालसाज को करीब साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे। रुपये देने के बाद भी उसकी नियुक्ति नहीं हुई। संदेह होने पर पीड़िता ने पड़ताल की तो पता चला कि वह कई लोगों से ठगी कर चुका है। इसके बाद पीड़िता ने जालसाज से रुपये वापस करने का दवाब बनाया। तब जालसाज ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने जालसाज के खिलाफ पीजीआई थाने में शिकायत देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े-लखीमपुर-खीरी: एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 35 लाख की ठगी
