लखीमपुर-खीरी: पुजारी को कुटी से उठा ले गया बाघ, जंगल में बरामद हुआ अधखाया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के मंझरा पूरब क्षेत्र में शुक्रवार को बाघ ने खैरटिया बांध रोड पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के 55 वर्षीय पुजारी को उस वक्त हमला कर जंगल के भीतर उठा ले गया। जब वह खाना खाकर टहल रहे थे। सुबह उनका जंगल में अधखाया शव बरामद हुआ। इससे ग्रामीण …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के मंझरा पूरब क्षेत्र में शुक्रवार को बाघ ने खैरटिया बांध रोड पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के 55 वर्षीय पुजारी को उस वक्त हमला कर जंगल के भीतर उठा ले गया। जब वह खाना खाकर टहल रहे थे। सुबह उनका जंगल में अधखाया शव बरामद हुआ। इससे ग्रामीण भड़क उठे और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे डीएफओ और पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

खैरटिया-मझरा पूरब बांध रोड पर श्रीराम जानकारी मंदिर है। यह क्षेत्र कर्तनिया वन्य जीव विहार से जुड़ा है। रात में गांव का ही मजदूर हीरालाल भी मंदिर पर बनी कुटिया में पुजारी के साथ सोता है। मजदूर हीरालाल ने बताया कि पुजारी महंत बाबा मोहनदास ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खाना खाया और वह बाहर टहल रहे थे। इसी बीच वह कुछ काम से चला गया।

कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो देखा पुजारी गायब थे। उसने कई आवाजें भी लगाईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह पड़ोस के ही एक फार्म हाउस पहुंचा और पुजारी के गायब होने की जानकारी दी। इससे लोग बाघ के हमले की आशंका से आशंकित हो उठे। वन विभाग और पुलिस को सूचना देते हुए पुजारी की तलाश की, लेकिन पुजारी का कोई अता पता नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने तलाश के दौरान पुजारी का सिर व एक हाथ बरामद किया। इससे लोगों में आक्रोश भड़क उठा।

गुस्साए लोगों ने बरामद शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर डीएफओ सुंदरेशा, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार भीम चंद, वन क्षेत्राधिकारी बेलरायां विमलेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी लुधौरी, प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया बालेंदु गौतम व सिंगाही एसओ राजकुमार सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

मृतक के परिवार वालों को शव के अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये की सहायता दी गई है। इसके बाद पांच लाख रुपये की राशि उनके वारिश को दी जाएगी। जंगल एरिया के बाहर 10 किलोमीटर की रेंज में फैसिंग कराई जाएगी। बाघ को केक लाइट करके 15 दिन के अंदर बाहर छोड़ा जाएगा।- सुंदरेशा, डीएफओ लखीमपुर खीरी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: बिजली विभाग के अधिकारियों ने 11 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन

 

संबंधित समाचार