Sri Lanka Fuel Crisis : श्रीलंका में गहराया ईंधन संकट, सरकार ने सोमवार से दफ्तर-स्कूल बंद करने के दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में ईंधन की समस्या के चलते सरकार ने सोमवार से एक सप्ताह के लिए दफ्तर और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में नहीं आएंगे। जानकारी के मुताबिक, बिजली आपूर्ति …

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में ईंधन की समस्या के चलते सरकार ने सोमवार से एक सप्ताह के लिए दफ्तर और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में नहीं आएंगे। जानकारी के मुताबिक, बिजली आपूर्ति की समस्या की पृष्ठभूमि में श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय ने कोलंबो शहर के सभी सरकारी और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के शिक्षकों से कहा है कि वे अगले सप्ताह से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करें।

लोक प्रशासन और गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत लोग ऑफिस जाकर काम करते रहेंगे। इनके अलावा नॉन-इमरजेंसी सर्विसेस से जुड़े कर्मचारियों के लिए लंबी छुट्टियों की घोषणा की जा रही है।

ईंधन के लिए लंबी कतारें
मौजूदा ईंधन स्टॉक तेजी से घटने के कारण श्रीलंका पर आयात के लिए विदेशी मुद्रा हासिल करने का गहरा दबाव है। इसका असर अर्थव्यस्था पर साफ नजर आ रहा है। नतीजतन, देशभर में फिलिंग स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग ईंधन के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं।

दिन में 13 घंटे तक बिजली कटौती
श्रीलंका पिछले कई महीनों से एक दिन में 13 घंटों तक बिजली कटौती का सामना कर रहा है। शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि देश की 2.20 करोड़ आबादी में से लगभग 50 लाख लोग भोजन की कमी से सीधे प्रभावित हो सकते हैं। श्रीलंका का कुल विदेशी कर्ज 51 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश में बाढ़ का कहर, 60 लाख लोग प्रभावित, उठाया गया ये कदम

संबंधित समाचार