Fire in America : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में आग लगने के बाद गिरी इमारत, एक दमकलकर्मी की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिलाडेल्फिया (अमेरिका)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक इमारत आग लग जाने के बाद ढह गई, जिसमें एक दमकलकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलाडेल्फिया की इमारत में शनिवार देर रात करीब दो …

फिलाडेल्फिया (अमेरिका)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक इमारत आग लग जाने के बाद ढह गई, जिसमें एक दमकलकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलाडेल्फिया की इमारत में शनिवार देर रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है और आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उप अग्निशमन आयुक्त क्रेग मर्फी ने बताया कि तड़के 3:24 बजे इमारत ढह गई। इमारत ढहने के घंटों बाद 51 वर्षीय लेफ्टिनेंट सीन विलियम्सन और एक अन्य दमकलकर्मी को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन विलियम्सन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

शहर के लाइसेंस और निरीक्षण विभाग के तीन अन्य दमकलकर्मियों और एक निरीक्षक को शीघ्र ही मलबे से बाहर निकाल लिया गया। मर्फी ने बताया कि इमारत ढहने के दौरान मलबे में दबने से बचने के लिए एक दमकलकर्मी दूसरी मंजिल से कूद गया। अधिकारियों ने बताया कि टेंपल यूनिवर्सिटी अस्पताल में दो दमकलकर्मियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है तथा अन्य तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

फ्लोरिडा में नौकाओं के टकराने से दो लोगों की मौत, 10 को बचाया गया
उधर, दक्षिण फ्लोरिडा में की बिस्कायने के निकट नौकाओं के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य को बचा लिया गया है। अमेरिकी तटरक्षक और स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। तटरक्षक ने बताया कि हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 10 बजे एजेंसी को दुर्घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दो शव बरामद किए गए और 10 लोगों को बचा लिया गया। तटरक्षक क्षेत्र मियामी खोज और बचाव मिशन समन्वयक लेफ्टिनेंट कमांडर बेंजामिन टक्सहॉर्न ने कहा, ‘‘हम अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों और दोस्तों के प्रति तट रक्षक और हमारी सहयोगी एजेंसियों की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

ये भी पढ़ें : Virginia Firing : अमेरिका में वर्जीनिया के मॉल में फायरिंग, गोली चलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल

संबंधित समाचार